झारखंड और चार अन्य राज्यों में बढ़ रही नक्सलियों की सक्रियता, पुलिस को अलर्ट जारी [Naxal activity is increasing in Jharkhand and four other states, police issued alert]

1 Min Read

रांची। इस दिनों माओवादी का खौफ बढ़ता जा रहा हैं। झारखंड, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन अपनी सक्रियता बढ़ाने में जुटी है।

पुलिस मुख्यालय की स्पेशल ब्रांच ने इस साजिश का खुलासा किया, जिसके बाद रांची, धनबाद और जमशेदपुर के एसएसपी समेत सभी जिलों के एसपी को अलर्ट कर दिया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नक्सली संगठन ने इन राज्यों में अपना जनाधार खो दिया है, और अब वह अपनी स्थानीय कैडर को फिर से सक्रिय करने की योजना बना रहे हैं।

नक्सलियों का उद्देश्य

नक्सलियों का उद्देश्य आईईडी विस्फोट और एंबुश के जरिए अपनी उपस्थिति महसूस कराना है। इसके लिए स्पेशल ब्रांच ने सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर को आपस में समन्वय बनाने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा बलों को नक्सली गतिविधियों पर नजर रखने और स्थिति पर पूरी तरह से कड़ी नजर बनाए रखने के लिए कहा है।

इसे भी पढ़ें

गुमला में 10 लाख का इनामी नक्सली शंभू गंझू गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं