रांची में 14 दिसंबर से “पंच प्रण” थीम पर होगा राष्ट्रीय युवा महोत्सव, तैयारियां पूरी [National Youth Festival will be held on the theme of “Panch Pran” in Ranchi from December 14, preparations complete]

1 Min Read

रांची। झारखंड खेल एवं युवा कार्य विभाग की ओर से आगामी 14 दिसंबर से “पंच प्रण” थीम पर राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव की तैयारियों पूरी कर ली गयी है। रांची के ऑड्रे हाउस में 14 दिसंबर को जिला स्तरीय और 16 दिसंबर को प्रमंडल स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।

इस महोत्सव में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा, जिनमें सामूहिक लोकनृत्य, सामूहिक लोकगीत, एकल लोकनृत्य, एकल लोकगीत, चित्रकला, भाषण, विज्ञान मेला (एकल), कहानी लेखन, कविता लेखन, विज्ञान मेला (सामूहिक), फोटोग्राफी शामिल हैं।

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को 12 दिसंबर तक विकास भवन स्थित जिला खेल कार्यालय में रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

इसके अलावा प्रतिभागियों को https://mybharat.gov.in My Bharat Portal पर भी पंजीकृत कराना होगा। प्रतिभागी की उम्र कम से कम 15 और अधिकत्तम 29 वर्ष होनी चाहिए। जिला स्तर पर चयनित विजेता प्रमंडल स्तर पर भाग ले सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और विकास यात्रा की धड़कन है गूंज महोत्सव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं