National Food Security: झारखंड को पड़ोसी राज्यों की तुलना में मिला कम अनाज, यूपी-बिहार को सबसे अधिक आवंटन [Jharkhand got less grains than its neighbouring states, UP-Bihar got the highest allocation]

1 Min Read

National Food Security:

रांची। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत झारखंड को पड़ोसी राज्यों से कम अनाज मिला है। राज्य को गेहूं और चावल मिलाकर कुल 1,45,999.45 मीट्रिक टन ही अनाज मिला है, जो बिहार, मध्यप्रदेश और उड़ीसा सहित अन्य राज्यों से कहीं कम है। पड़ोसी राज्य बिहार को 4,60,591.70 मीट्रिक टन, मध्यप्रदेश को 2,91,149.57 मीट्रिक टन और उड़ीसा को 1,87,651.95 मीट्रिक टन अनाज केंद्र सरकार की ओर से दिया गया है।

सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश को 8,26,056.23 मीट्रिक टन अनाज दिया गया है। जबकि 460591.70 मिट्रिक टन अनाज आवंटन के साथ बिहार दूसरे नंबर पर है।

National Food Security: अंत्योदय योजना के तहत मिलने वाले अनाज में भी कटौती

यही नहीं, अंत्योदय अन्न योजना में भी झारखंड को अन्य राज्यों की तुलना में कम अनाज मिला है। इस योजना के तहत झारखंड को सिर्फ 31,285.10 मीट्रिक टन अनाज मिला है। जबकि बिहार को 87,535.00, मध्यप्रदेश को 51,217.63 और उड़ीसा को 43,849.57 मीट्रिक टन अनाज दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

Ration Card: बिहारः 30 जून तक राशन कार्ड का आधार सीडिंग कराने का मौका

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं