Shilpa Rao Hemant Soren meeting: सीएम हेमंत सोरेन व कल्पना से मिली राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिल्पा राव

2 Min Read

Shilpa Rao Hemant Soren meeting:

रांची। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता सिंगर शिल्पा राव ने बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन से मुलाकात की। शिल्पा बॉलीवुड सिंगर हैं।

यह सफलता नई पीढ़ी को प्रेरित करेगीः हेमंत

सीएम हेमन्त ने उन्हें 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में “सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका” का सम्मान मिलने पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि झारखंड की गौरवशाली पहचान भी है। उन्होंने जो कहा: “कई अवसरों पर हमारी बेटियों ने राष्ट्रीय मंच पर राज्य का नाम रोशन किया है। आपकी यह सफलता झारखंड की युवा पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करेगी। आपको मिला यह सम्मान राज्य का भी सम्मान है।

सिंगर ने अपने सफर को साझा कियाः

मुख्यमंत्री ने शिल्पा राव को उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान शिल्पा राव ने मुख्यमंत्री एवं विधायक के समक्ष अपने गायिकी जीवन की शुरुआत से लेकर नेशनल अवार्ड पुरस्कार तक की यात्रा की भावनात्मक कहानी साझा की। उन्होंने अपनी चुनौतियों, संघर्षों और सम्मानों के बारे में भी खुलकर बताया कि किस प्रकार उन्होंने संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाई।

इसे भी पढ़ें

Hemant Soren: पटना में आज विपक्ष शक्ति प्रदर्शन, राहुल-तेजस्वी के साथ मौजूद रहेंगे हेमंत सोरेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं