नलिन सोरेन के बाजुओं में इतनी ताकत नहीं कि वे मुझे दुमका की जनता से मिलने से रोक दें : सीता सोरेन

1 Min Read

रांची : दुमका से भाजपा की लोकसभा उम्मीदवार सीता सोरेन ने नलिन सोरेन को चुनौती दी है।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर कहा है कि वे अपने महल से निकलकर जनमानस के बीच जाएं, तो उनको अहसास हो जायेगा कि झामुमो और उसके भ्रष्टाचारी आकाओं के लिए प्रदेश तथा दुमका की जनता में कितना आक्रोश है।

रही बात आपकी गीदड़ धमकी की, तो आपके बाजुओं और लाठियों में अभी इतनी ताकत नहीं कि वो मुझे जनता से मिलने, सच बोलने और संवाद करने से रोक सके।

गीता कोड़ा पर झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया कायराना हमला, हार के सच को बदलने की वजह से किया गया था।

नलिन इस कुकृत्य पर छाती चौड़ी करना छोड़ दें, वरना प्रदेश की जनता जेएमएम और आप जैसे नेताओं का वो हस्र करेगी, कि नींद में भी एक ही जैसे सपने हर रोज आकर बहुत सताएंगे।

नलिन सोरेन जान लें कि दुमका मेरा परिवार है, और परिवार से मिलने से कोई भी तानशाही शक्ति मुझे न तो डरा सकती है, और न ही रोक सकती है।

इसे भी पढ़े

भाजपा में ‘शामिल’ होने के बाद पलटे अग्रहरि, कहा-मैं तो कांग्रेस का सिपाही हूं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं