पश्चिमी सिंहभूम,एजेंसियां: पश्चिमी सिंहभूम के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लुदराबासा गांव में मंगलवार की देर रात को एक शख्स शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा।
इस बात को लेकर उसका बीवी से विवाद हो गया। जिसके बाद शख्स ने कुल्हाड़ी से हमला करके पत्नी को मार डाला। फिर अपनी दोनों बेटियों को भी कुल्हाड़ी मार डाला।
जानकारी के अनुसार गुरुचरण पाडिया शराब पीने का आदी है। इस बात को लेकर उसका बीवी से विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ा कि पाडिया ने जानो पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मां की चीख-पुकार सुनकर बड़ी बेटी उठ गई। वह मां के पास आई तो उसे देख वह भी चीखने लगी।
यह देखते ही उसने बेटी पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। मां और बेटी की हत्या से भी पाडिया का मन नहीं भरा तो उसने दूसरे कमरे में सो रही एक साल की दूसरी बेटी की भी इसी तरह हत्या कर डाली। फिर वहीं सो गया।
उधर पड़ोसियों को जब शक हुआ कि पाडिया के घर में कुछ तो गलत हुआ है, तो वे भी वहां पहुंचे। अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए, तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। साथ ही तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है।
इसे भी पढ़ें

