JharkhandMunicipal elections in Jharkhand: झारखंड में बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव

Municipal elections in Jharkhand: झारखंड में बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव

Municipal elections in Jharkhand:

रांची। झारखंड में नगर निकायों के चुनाव बैलेट पेपर से कराये जायेंगे। ईवीएम की अनुपलब्धता के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने बैलेट पेपर से ही चुनाव कराने का फैसला किया है।

निकाय व पंचायत चुनाव के लिए नहीं मिल रहे ईवीएमः

निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकारों को पंचायत या निकाय चुनावों के लिए ईवीएम देना लगभग दो साल पहले ही बंद कर दिया है। पहले निर्वाचन आयोग चुनाव में ईवीएम(एम-टू) मशीन का उपयोग करता था। अब यह मशीन आउट डेटेड हो गया है। निर्वाचन आयोग अब ईवीएम(एम-थ्री) मशीन का उपयोग कर रहा है। लेकिन, आयोग ने इस मशीन को किसी राज्य सरकार को लोन (उधार) पर देना बंद कर दिया है।

इसी कारण राज्य सरकारें अब निकाय या पंचायत चुनावों के लिए खुद मशीन खरीद रही हैं या फिर एक राज्य दूसरे राज्य से उधार पर मशीन लेकर चुनाव करा रहे हैं। झारखंड सरकार ने भी मध्य प्रदेश व अन्य राज्यों से ईवीएम देने का आग्रह किया था। लेकिन, मध्य प्रदेश सरकार ने ईवीएम देने से इंकार कर दिया। दूसरी ओर राज्य की माली हालत खास्ता होने के कारण, सरकार फिलहाल अपने लिए ईवीएम मशीन खरीदने की स्थिति में नहीं है। इसलिए राज्य निर्वाचन आयोग बैलेट पेपर से ही चुनाव कराने का सैद्धांतिक फैसला लिया है।

यह इंडी गठबंधन के दलों की मांग के अनुरूप भी होगा। इंडी गठबंधन लगातार ईवीएम में गड़बड़ी की शिकायत करता रहा है। हाल में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में भी यह आरोप लगाया गया है।

जनवरी के बाद हो सकते हैं चुनावः

राज्य में युद्ध स्तर पर निकाय चुनाव की तैयारी के बावजूद जनवरी के बाद ही नगर निकायों के चुनाव की संभावना है। इसीलिए राज्य सरकार हाईकोर्ट से तीन माह का समय भी मांग रही है। सरकार को पूरी उम्मीद है कि अगली सुनवाई में तीन माह का समय भी मिल जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

Tribe Commission: गुमला में अनुसूचित जनजाति आयोग का जनसंवाद कार्यक्रम, ग्रामीणों की समस्याओं पर अधिकारियों ने लिया संज्ञान

Tribe Commission: गुमला। तुरियाडीह गांव में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और...

Firing in Dumka: दुमका में रंगदारी नहीं देने पर होटल में हुई फायरिंग, 5 गिरफ्तार

Firing in Dumka: दुमका। दुमका शहर के समीप कुसुमडीह स्थित राधिका होटल में रंगदारी नहीं देने के विरोध में हुई फायरिंग मामले में पुलिस ने...

Arjun Munda: अर्जुन मुंडा बोले फिलहाल BJP–JMM गठबंधन की कोई संभावना नहीं, लेकिन राजनीति में कुछ भी संभव

Arjun Munda: गिरिडीह। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा–झामुमो गठबंधन की चर्चाओं पर विराम लगाते हुए साफ कहा है कि फिलहाल ऐसी किसी भी...

महाराष्ट्र सरकार के एक साल पूरे: फडणवीस बोले- कुसुम योजना से बनाया विश्व रिकॉर्ड

One year for Maharashtra Goverment: मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार ने अपने एक साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस मौके पर...

Important events: 6 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1723 - सम्राट कैरेल ने छठी व्यावहारिक संविधान घोषित किया।1724 - लंदन में कॉली सिब्बेर का नाटक "सीज़र इन मिस्र" का प्रीमियर शुरू...

Today horoscope: आज का राशिफल 06 दिसम्बर 2025 शनिवार

Today horoscope:  मेष राशि - भागमभाग भरे दिन के बावजूद आपकी सेहत पूरी तरह दुरुस्त रहेगी। आज आप काफ़ी पैसे बना सकते हैं- लेकिन इसे...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 06 दिसम्बर 2025, शनिवार l

Vedic Almanac: दिनांक - 06 दिसम्बर 2025दिन - शनिवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - हेमंत ॠतुमास - पौषपक्ष - कृष्णतिथि - द्वितीया रात्रि...

CBSE Recruitment 2025: नॉन-टीचिंग पदों पर 124 वैकेंसी, इंटरव्यू के बिना मिलेगी नौकरी

CBSE Recruitment 2025 नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने नॉन-टीचिंग पदों पर बड़ा भर्ती अभियान शुरू किया है। 2 दिसंबर 2025 को...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles