JharkhandMunicipal elections: एकल पद का आरक्षण आयोग और वार्डों का जिला करेगा

Municipal elections: एकल पद का आरक्षण आयोग और वार्डों का जिला करेगा

Municipal elections:

रांची। गर विकास विभाग ने राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा अनुसंशित आंकड़े के आधार पर झारखंड के सभी नगर निगमों, नगर परिषदों और पंचायतों में वार्ड वार ओबीसी जनसंख्या का आंकड़ा अधिसूचित कर दिया। इस अधिसूचना में वार्ड वार बीसी-1 और बीसी-टू के आंकड़े दिए गए हैं। उस आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग और जिलों को आरक्षण तय करने का निर्देश दिया गया है। जानकारी के अनुसार एकल पदों का आरक्षण राज्य निर्वाचन आयोग और वार्डों का जिला निर्वाचन पदाधिकारी तय करेंगे।

कैसे होगा आरक्षण और आवंटनः

राज्य के सभी नगर निकायों (नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों) का चुनाव एकसाथ होने जा रहा है। इससे पूर्व अलग अलग टुकड़ों में निकायों के चुनाव हुए थे। क्योंकि, पहले निकाय चुनाव के बाद क्रम से अन्य नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत बनते गए। इसलिए भावी निकाय चुनाव को राज्य का पहला चुनाव मानते हुए नगर विकास विभाग ने आरक्षण तय करने का प्रावधान और उसके आवंटन की नियमावली को भी अंतिम रूप दे दिया है।

एकल पदों का आरक्षण (एसटी और एससी) के मामले में राज्य की कुल जनसंख्या के आधार पर और ओबीसी का आरक्षण निकाय क्षेत्र में उनकी जनसंख्या के आधार पर तय किया जाएगा। क्योंकि, ग्रामीण इलाके में ओबीसी जनसंख्या का आंकड़ा राज्य सरकार के पास नहीं है। एकल पद से तात्पर्य नगर निगम के मेयर, डिप्टी मेयर, नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष से है। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत निकाय चुनाव में आरक्षण की सीमा 50 फीसदी तय है। इस स्थिति में पांच कैटेगरी में आरक्षण दिया जाना है।

पहला एसटी, दूसरा एससी, तीसरा बीसी-1 और चौथा बीसी-टू। इसके अलावा इन सभी चारों कैटेगरी में महिलाओं को 50 फीसदी क्षैतिज आरक्षण दिया जाना है। इसके अलावा आरक्षण का आवंटन अवरोही क्रम में होगा। मसलन सबसे पहले जिस नगर निगम में एसटी की जनसंख्या सबसे अधिक है, उसके लिए उस निकाय का एकल पद आवंटित हो जाएगा। फिर अवरोही क्रम में एससी, बीसी-वन और बीसी टू के लिए एकल पद रिजर्व होंगे। रोस्टर में पांचवें स्थान पर जेनरल सीट होगा। इसके बाद रोस्टर में छठा क्रम एसटी, सातवां एससी के लिए आठवां बीसी-1 और नौवां बीसी-टू के लिए आरक्षित हो जाएगा।

अगले चुनाव में बदल जायेगी आवंटन प्रक्रियाः

इसके बाद जब राज्य में नगर निकायों का दूसरी बार चुनाव होगा तो आवंटन की प्रक्रिया बदल जाएगी। पहले स्थान पर एससी, दूसरे पर बीसी-1, तीसरे पर बीसी-टू, चौथे पर जेनरल और पांचवे क्रम पर एसटी हो जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Hot this week

झारखंड बार काउंसिल चुनाव में महिलाओं को 30% आरक्षण, को-ऑप्शन की भी अनुमति

Bar Council elections रांची। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के आगामी चुनावों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत सीटें आरक्षित करने का रास्ता साफ हो गया...

Dhurandhar: ‘धुरंधर’ देखकर दंग रह गए अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की फिल्म की जमकर की तारीफ

Dhurandhar मुंबई, एजेंसियां। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। फिल्म को देखने के बाद...

पीडीएस कमीशन से लेकर जमीन विवाद तक, झारखंड विधानसभा सत्र में करारीदार बहस

Jharkhand Assembly session रांची। झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर तीखी बहस देखने को मिली। पीडीएस दुकानदारों के कमीशन...

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में कोडरमा का का लाल शहीद, शहीद CRPF जवान का राजकीय सम्मान के साथ...

Terrorist attack Jammu Kashmir कोडरमा। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को एक आतंकी हमले में कोडरमा का लाल शहीद हो गया। 27 वर्षीय CRPF का जवान सुजीत...

मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सियासी टकराव, ममता बोलीं -ईसीआई को भाजपा का औजार नहीं बनने दूंगी

Voter list कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मतदाता सूची...

Jharkhand Illegal Mining Case: सुप्रीम कोर्ट ने राज्य की SLP खारिज की, CBI जांच को हरी झंडी

Jharkhand Illegal Mining Case रांची। झारखंड में अवैध पत्थर खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा दायर स्पेशल लीव पिटीशन (SLP) को खारिज...

IPL Auction 2026: पंजाब किंग्स की कमान अब अय्यर के हाथ? ऑक्शन टेबल पर दिख सकता है कप्तानी क्लास

IPL Auction 2026: नई दिल्ली, एजेंसियां। IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहा है और इस बार ऑक्शन...

Delhi blasts: मोदी–नेतन्याहू जल्द आमने-सामने: दिल्ली ब्लास्ट के बाद आतंकवाद पर बड़ी रणनीति की तैयारी

Delhi blasts जेरूसलम, एजेंसियां। इज़रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच जल्द ही मुलाकात होने वाली है। यह दावा...
Contact for Advertisement - IDTV Indradhanush

Related Articles