नगर निगम करा रहा 72 घाटों की सफाई [Municipal Corporation is cleaning 72 ghats]

1 Min Read

आस्था के 5 बड़े घाटों पर पानी से आती दुर्गंध के बीच अर्घ्य देंगे व्रती

रांची। 5 नवंबर को नहाय-खाय से पवित्रता के महापर्व छठ की शुरुआत होगी। रांची शहरी क्षेत्र में करीब 72 छठ घाटों पर 5 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचेंगे।

लेकिन, अब तब रांची के छठ घाटों को तैयार नहीं किया गया है। घाटों पर सीवरेज-ड्रेनेज की गंदगी बह रही है। इससे छठ पूजा समितियों के साथ-साथ व्रतियों की चिंता बढ़ गई है।

सता रहा बीमारियों का डरः

क्योंकि, कई तालाब का पानी ऐसा है, जिसमें उतरते ही छठव्रतियों को स्किन की समस्या हो सकती है। शहर के तालाबों की यह स्थिति तब है, जब नगर निगम ने तालाबों के सौंदर्यीकरण पर करीब 25 करोड़ रुपए से अधिक फूंक दिए हैं।

इसे भी पढ़ें

रांची नगर निगम के सफाई कर्मी हड़ताल पर, नहीं उठ रहा लोगों के घरों से कचरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं