मुक्ति संस्था ने किया 25 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार

1 Min Read

रांची : मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया के नेतृत्व में रविवार को संस्था की ओर से जुमार नदी के तट पर 25 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया।

मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के मोर्चरी गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक किया और जुमार नदी के तट पर  लेकर गए। यहां संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी।

प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था की ओर से अबतक कुल 1670 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है। मौके पर अंतिम अरदास परमजीत सिंह टिंकू ने किया।

इस अवसर पर संस्था के रवि अग्रवाल, आशीष भाटिया,आर के गांधी, हरीश नागपाल, संजय गोयल, संदीप पपनेजा, कमल चौधरी, सुनील अग्रवाल, आदित्य राजगढ़िया तथा अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें

सीएम के प्रेस सलाहकार, साहेबगंज डीसी और अन्य को ईडी का समन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं