रांची : मुक्ति संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया के नेतृत्व में रविवार को जुमार नदी के तट पर 21 अज्ञात शवों का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया गया।
मुक्ति संस्था के सदस्यों ने रिम्स के शव गृह से अज्ञात शवों को निकालकर पैक किया और जुमार नदी तट लेकर गए। यहां संस्था के वरीय सदस्य सीताराम कौशिक ने अज्ञात शवों को मुखाग्नि दी।
संस्था के अध्यक्ष प्रवीण लोहिया ने बताया कि मुक्ति संस्था द्वारा अबतक कुल 1588 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार किया गया है।
मौके पर संस्था के सदस्य रवि अग्रवाल, सौरभ बथवाल, उज्ज्वल जैन, रतन अग्रवाल, आर के गांधी, संदीप पपनेज़ा, संदीप कुमार, कमल चौधरी, सीताराम कौशिक, हरीश नागपाल, सुनील अग्रवाल, आशीष भाटिया तथा अन्य मौजूद रहे।







