रांची : झारखंड की जानी-मानी भजन और गजल गायिका डॉ मृणालिनी अखौरी ने जगन्नाथपुर महोत्सव में अपनी टीम के साथ भजन एवं गजलों का सफलतापूर्वक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
राज्य के कला-संस्कृति विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में विभाग के उपनिदेशक सुरेंद्र कुमार और कार्यक्रम के संयोजक जय कांत और चंद्रदेव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रथ मेला घूमने वाले लोगों ने डॉक्टर मृणालिनी अखौरी के भजनों और गजलों का भरपूर आनंद लिया।
कला संस्कृति विभाग के उपनिदेशक ने कार्यक्रम की सराहना की।
इस कार्यक्रम में डॉ मृणालिनी अखौरी के साथ संजीव कुमार पाठक ने तबले पर शांतनु मुखर्जी ने गिटार पर सौरभ कुमार ने ऑर्गन पर और अभिजीत बोस ने ऑक्टोपैड पर संगत की।







