एमपीडब्ल्यू कर्मचारी आज स्वास्थ्य मंत्री का करेंगे घेराव [MPW employees will surround the Health Minister today]

2 Min Read

रांची। झारखंड राज्य एमपीडब्ल्यू कर्मचारी संघ के सदस्यी स्थाई समायोजन की मांग को लेकर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के डोरंडा स्थित विभागीय कार्यालय का घेराव 19 जुलाई को करेंगे।

धरना प्रदर्शन भी करेंगे। इसमें राज्य भर के संविदा पर कार्यरत कर्मचारी भाग लेंगे। आंदोलन को झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का समर्थन प्राप्त है।

संघ के महामंत्री मंगल हेंब्रम और अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रधान सचिव वंदना दादेल और विभागीय मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को स्थाई समायोजन के लिए पीत पत्र भेजा है। इस पर कोई ठोस कार्रवाई आज तक नहीं की गई।

संघ ने सरकार से राज्य में कार्यरत सभी एमपीडब्ल्यू कर्मचारी के स्थाई समायोजन की मांग की है। चुनावी घोषणा पत्र में भी मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के सभी संविदा कर्मियों को स्थाई करने का आश्वासन दिया था।

प्रदर्शन में 1573 एमपीडब्ल्यू कर्मचारी भाग लेंगे

संघ के महामंत्री और अध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन की सभी तैयारियां कर ली गई है। प्रदर्शन में राज्य के 1573 एमपीडब्ल्यू कर्मचारी भाग लेंगे।

मांगें नहीं सुनी गई, तो करेंगे भूख हड़ताल

यदि 19 जुलाई को सरकार स्थाई समायोजन को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं लेती है तो 20 जुलाई से धरना स्थल के समक्ष ही भूख हड़ताल शुरू कर दिया जाएगा।

साथ ही राजकीय श्रावणी मेला, देवघर/दुमका में की गई एमपीडब्ल्यू की प्रतिनियुक्ति का बहिष्कार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

कांवरियों के लिए देवघर में 35 स्थायी-अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र, प्रभारियों की हुई नियुक्ति

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं