2 मई को सांसद संजय सेठ करेंगे नामांकन, मोरहाबादी में होगी जनसभा

1 Min Read

रांची। सांसद और बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ 2 मई को रांची लोकसभा सीट से नामांकन करेंगे। इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा के प्रदेश के अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू प्रमुख सुदेश महतो, जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो सभी सांसद, विधायक एवं प्रदेश के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

नामांकन के पूर्व मोरहाबादी मैदान में सुबह 10.30 बजे एक जनसभा होगी। इसमें रांची लोकसभा क्षेत्र के 6 विधानसभा से लगभग 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।

मोरहाबादी मैदान से दोपहर 12 बजे गाजे बाजे के साथ सभी जुलूस के रूप में उपायुक्त कार्यालय के लिए रवाना होंगे। सांसद सेठ ने रांची के सभी लोगों से इस ऐतिहासिक नामांकन में शामिल होने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें

आंखों की गंभीर बीमारी से जूझ रहे राघव चढ्ढा, सर्जरी कराने लंदन गये

TAGGED:
Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं