सांसद संजय सेठ मिले कड़िया मुंडा से, लिया आशीर्वाद

2 Min Read

रांची। संजय सेठ मंगलवार को खूंटी पहुंचे और झारखंड के वरिष्ठ राजनेता, लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और पद्म विभूषण से सम्मानित कड़िया मुंडा से मुलाकात की।

इस दौरान सांसद सेठ ने पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया। मुलाकात के क्रम में मुंडा ने सांसद को फल और शगुन देकर आशीर्वाद प्रदान किया।

सांसद ने कड़िया मुंडा से कई बिंदुओं पर चर्चा की और उनका मार्गदर्शन भी मांगा। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सांसद को कड़िया मुंडा ने विजयी होने का आशीर्वाद दिया।

उनसे मुलाकात के बाद सांसद ने कहा कि कड़िया मुंडा सिर्फ भाजपा ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के अभिभावक है। वह एक ऐसे व्यक्तित्व है, जो राजनीति से परे हैं।

संजय सेठ ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि विगत 5 दशक से अपने सामाजिक और राजनीतिक जीवन में उनका मार्गदर्शन मुझे प्राप्त होता रहा।

आज भी जब उनसे मिलता हूं तो समाज, राष्ट्र, परिवार, संगठन सहित कई बिंदुओं पर उनके अनुभव का लाभ मुझे मिलता है।

सेठ ने कहा कि कड़िया मुंडा जी एक चलती फिरती किताब हैं। उनके पास हर विषय का समाधान है। उनसे मिलकर मुझे हमेशा नई ऊर्जा मिलती है।

आज मुलाकात के दौरान कड़िया मुंडा जी ने मुझे पुनः लोकसभा जाने का आशीर्वाद दिया। साथ ही समाज और राष्ट्र के लिए सदैव कार्य करने के लिए मार्गदर्शन भी दिया।

कड़िया जी का मार्गदर्शन हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा, उत्साह और ऊर्जा देने वाला होता है।

इसे भी पढ़ें

अमन साव के गुर्गों पर कसा शिकंजा, होगा चार्ज फ्रेंम

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं