सांसद संजय सेठ ने बांटे 2500 पोषण किट

IDTV Indradhanush
2 Min Read

रांची : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से रांची में कुपोषण के विरुद्ध कार्यक्रम का प्रथम चरण संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम के तहत गेल इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से सांसद संजय सेठ की पहल पर गर्भवती महिलाओं के बीच 2500 पोषाहार किट का वितरण किया गया।

इस पोषाहार किट में गाय का घी, ड्राई फ्रूट्स के लड्डू, प्रोटीन पाउडर, विभिन्न प्रकार के पौष्टिक बीज, मोटे अनाज से बने लड्डू सहित कई ऐसी सामग्री शामिल है, जो गर्भवती महिलाओं और उनके गर्भस्थ शिशु के स्वास्थ्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

यह पूर्ण रूप से चिकित्सकों की सलाह पर तैयार किया गया किट है। इसी सूची के अनुसार रांची लोकसभा क्षेत्र के रांची, हटिया, कांके, ईचागढ़, सिल्ली, खिजरी विधानसभा क्षेत्र में इसका वितरण किया गया।

उनकी इसी प्रेरणा को लेकर मैंने यह प्रयास किया, जो अब सफल हुआ है। दूसरे चरण में चुनाव के बाद इसमें और भी बढ़ोतरी की जाएगी।

इस अवसर पर कांके के विधायक रांची के विधायक सीपी सिंह, समरी लाल, हटिया विधायक नवीन जायसवाल, प्रदेश की उपाध्यक्ष आरती कुजूर, महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, संजय जयसवाल महानगर अध्यक्ष वरुण साहू, बलराम सिंह, मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा तथा कई अन्य लोग उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें

विपक्ष दिशाहीन और मुद्दाविहीन, इसलिए है वापसी का पूरा भरोसा: प्रधानमंत्री मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं