सांसद गीता कोड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से किया पार्टी को मजबूत करने का आह्वान

IDTV Indradhanush
1 Min Read

रांची : कांग्रेस की लोकसभा सांसद गीता कोड़ा ने रविवार को नोवामुन्डी प्रखंड कांग्रेस पार्टी कार्यालय में प्रखंड कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी की मजबूती को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया तथा कार्यकर्ताओं से पार्टी को और मजबूत करने का आह्वान भी किया।

यहां से निकलकर किरीबुरू जाने के क्रम में जामदा में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संगठन के सशक्तिकरण को लेकर बैठक की। वहीं, बोकना में अवस्थित सत्संग मंदिर का दर्शन किया। इससे पहले शनिवार को उन्होंने मनोहरपुर प्रखंड के गोपीपुर में डीएमएफटी फंड से सुदर्शन लोहार के घर से गुजु तुरी के घर तक 770 फीट पीसीसी पथ का शिलान्यास किया।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं