एमपी के सीएम मोहन यादव आज बरही में करेंगे जनसभा

1 Min Read

रांची। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज झारखंड आयेंगे। यहां वह हजारीबाग और कोडरमा लोकसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।

मोहन यादव हजारीबाग जिला के बरही के जेल मैदान में सभा करेंगे। मौके पर लोकसभा प्रभारी शशि भूषण भगत, प्रत्याशी मनीष जायसवाल, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, रामगढ़ जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता भी मौजूद रहेंगे।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कोडरमा जिले के जयनगर प्रखंड के पिपचो मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी विकास प्रीतम, प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा जिला अध्यक्ष अनूप जोशी, हजारीबाग जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, गिरिडीह जिला अध्यक्ष महादेव दुबे भी मौजूद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

नाबालिग बेटी का रेप करवाती थी सौतेली मां, 20 साल के लिए गई जेल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं