एमपी के सीएम मोहन यादव आज झारखंड में

1 Min Read

रांची। भाजपा के स्टार प्रचारक एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार 29 अप्रैल को झारखंड के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं।

भाजपा के चतरा लोकसभा प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू के अनुसार रांची पहुंचकर मोहन यादव हेलीकॉप्टर से चतरा जायेंगे।

दिन में तीन बजे चतरा के हंटरगंज के खूंटी केवाल मैदान में एनडीए प्रत्याशी कालीचरण सिंह के पक्ष में वह चुनाव प्रचार करेंगे।

मोहन यादव शाम 4.30 बजे मीडिया सेंटर रांची में पत्रकारों से बातचीत करेंगे। इसके बाद वह वापस मध्य प्रदेश लौट जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

रील बनाने के चक्कर में नहर में डूबी लड़की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं