Dishom Guru: दिशोम गुरु के निधन पर झारखंड में तीन दिन का राजकीय शोक

Anjali Kumari
1 Min Read

Dishom Guru:

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक, आदिवासी आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर राज्य सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। 81 वर्षीय शिबू सोरेन का सोमवार, 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

शिबू सोरेन, जिन्हें झारखंड में ‘दिशोम गुरु’ के नाम से जाना जाता था, ने आदिवासी हितों और झारखंड अलग राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह तीन बार झारखंड के मुख्यमंत्री रहे और आठ बार लोकसभा सांसद के रूप में चुने गए। उनकी मृत्यु से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा, “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूँ…”।

इसे भी पढ़ें 

Shibu Soren: शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष और नेतृत्व की मिसाल, जानें जिंदगी से जुड़ी प्रमुख घटनाएं


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं