रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिन्टू की मां विमला देवी का निधन हो गया है। उनकी अंतिम यात्रा सोमवार को उनके पैतृक निवास शिवपुरी, रांची से हरमू मुक्ति धाम के लिए निकली। उनकी अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों के अलावा झामुमो नेताओं ने हिस्सा लिया।
इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक जताया और मृतक के पार्थिव शरीर को कांधा दिया। उनका अंतिम संस्कार हरमू मुक्तिधाम में किया गया।
विमला देवी के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने शोक संदेश में कहा कि मेरे प्रेस सलाहकार और झामुमो नेता अभिषेक प्रसाद की मां विमला देवी का निधन अत्यंत पीड़ादायक है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।







