गुमला में मां ने डेढ़ वर्षीय बेटी को मार डाला [Mother killed her one and half year old daughter in Gumla]

3 Min Read

पति की बात से हुई थी नाराज

गुमला। गुमला जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के बड़ा अजियातु गांव में फूलमानी देवी ने अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी नीतू कुमारी की हत्या कर दी। मां ने सब्जी काटने वाले चाकू से मासूम बेटी का गला रेत दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंची। शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया। आरोपी मां फूलमानी देवी को पुलिस हिरासत में ले लिया है।

पति के बात से हुई नाराज

घटना के संबंध में महिला के पति कैलाश गोप ने बताया कि वह घर में खाना बना रहा था। इसी क्रम में अपनी पत्नी फूलमानी देवी को बच्ची को गरम कपड़ा पहनाने की बात कही। जिस पर उसकी पत्नी अचानक से बच्ची को लेकर गई और घर में रखी सब्जी काटने वाले औजार से गर्दन रेत दी।

हल्की आवाज होने के बाद जब वह घर में देखा कि उसकी पत्नी ने बच्ची की गला रेतकर हत्या कर दी है। इसके बाद आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। वहीं पुलिस ने फूलमानी देवी को हिरासत में ले लिया है।

महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीः

कैलाश गोप ने यह भी बताया कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति खराब है। इस वजह से 2018 से प्राइवेट अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

इधर कुछ दिनों से फूलमानी देवी की तबीयत खराब होने के कारण पहले की दवा को बंद कर दूसरी दवाई चल रही थी। सभी चीज ठीक ही था कि कल अचानक इस तरह का घटना को फुलमनी ने अंजाम दे दिया।

क्या कहती है पुलिस

इस संबंध में घाघरा थाना प्रभारी तरुण कुमार ने कहा कि आरोपी महिला को हिरासत में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त तेज धार हथियार को जब्त किया गया है। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमॉर्टम हेतु गुमला भेजा गया है। पुलिस दूसरे पहलू पर भी जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें

रांची में होटल पर छापेमारी, देह व्यापार मामले में दो गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं