डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत, अस्पताल छोड़ भागे कर्मी [Mother and child died due to doctor’s negligence, staff ran away from the hospital]

2 Min Read

गिरिडीह,एजेंसियां। गिरिडीह में एक बार फिर से डॉक्टर की लापरवाही के कारण एक मां-बच्चे की मौत हो गई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पचम्बा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संभाला। मृतका की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के भूपतडीह निवासी रंजीत कुमार यादव की पत्नी कालिका देवी (28वर्ष ) के रूप में की गई।

मृतकों के परिजन लगाया ये आरोपः

इस बाबत मृतका के परिजनों ने बताया की शुक्रवार की सुबह 10 बजे कालिका देवी को इलाज के लिए पचम्बा थाना के सामने संचालित पार्वती फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया था।

दोपहर 1.30 बजे उसे एक बच्ची हुई। घर परिवार में खुशी का माहौल था। इसी बीच शुक्रवार रात लगभग 1.30 बजे अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों की लापरवाही के वजह से कलिका का अचानक पेट फूलने लगा।

आनन – फानन में अस्पताल के प्रबंधक ने उसे रेफर कर दिया। लेकिन इसी बीच मां-बच्चे दोनों की मौत हो गई।

घटना के बाद अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक व नर्स अस्पताल छोड़ कर फराऱ हो गए। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो अस्पताल के प्रबंधक पचम्बा थाना पहुंचे।

इधर घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो – रो कर बुरा हाल है। वंही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें

दिल्ली के हॉस्पिटल में डॉक्टर की गोली मारकर हत्या [Doctor shot dead in Delhi hospital]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं