रांची। राजधानी में गर्मी की तपिश बढ़ने के साथ मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। शाम ढलते ही सभी जगह मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है।
मच्छरों की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने भी कमर कस ली है। सभी वार्डों में नियमित फॉगिंग का रोस्टर जारी किया गया है।
साथ ही इसके लिए निगम ने 8 टीम बनाई है। रातू रोड, पिस्का मोड़, हेहल, मधुकम, हरमू, गाड़ीखाना, कडरू, डोरंडा, हिनू, घाघरा, कोकर, अपर बाजार, हिंदपीढ़ी, मोरहाबादी, बरियातू, कांके रोड सहित अन्य क्षेत्रों अब भी फागिंग नहीं हो रही है।
इसके कारण शाम ढलते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ जाता है। लोगों की शिकायत पर निगम प्रशासक अमित कुमार ने 8 टीमें बनाकर रोस्टर के अनुसार सभी वार्ड में फॉगिंग कराने का निर्देश दिया है।
सुबह 6 बजे से 10 बजे तक और शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक लार्वीसाइड केमिकल का छिड़काव करने का भी निर्देश दिया है।
इसके लिए वार्ड वार ऑपरेटरों के नाम और मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि फॉगिंग नहीं होने पर लोग ऑपरेटर को फोन कर सूचना दे सकें।
सूचना मिलने के बाद भी फॉगिंग नहीं होती है तो इसकी शिकायत नगर निगम के हेल्पलाइन नंबर पर की जा सकती है।

इसे भी पढ़ें








