पोस्टल बैलेट से 2 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट [More than 2 lakh voters will vote through postal ballot]

2 Min Read

सर्विस वोटर के अलावा दिव्यांग और वृद्धों लिए पोस्टल बैलेट विकल्प

रांची। झारखंड में 2 लाख से अधिक मतदाताओं को पोस्टल बैलेट से वोट डालने की सुविधा के दायरे में रखा गया है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी का कार्यालय पोस्टल बैलेट से होने वाले मतदान की प्रक्रिया का लगातार मॉनिटरिंग कर रहा है।

चुनाव कार्य में लगे एक लाख से अधिक कर्मचारी-पदाधिकारी और सुरक्षाकर्मी (सर्विस वोटर) के अलावा दिव्यांग और वृद्धों के लिए भी पोस्टल बैलेट से वोट देने का विकल्प दिया गया है।

लोस चुनाव में 44 हजार सर्विस वोटर थेः

लोकसभा चुनाव में यहां करीब 44 हजार सर्विस वोटर थे। इसमें करीब 16 हजार सर्विस वोटरों ने ही वोट डाला था। जो वृद्ध और दिव्यांग मतदान केंद्र पर जाने के बजाय घर से ही वोट डालने का विकल्प बीएलओ या आयोग को बताएंगे, वे भी पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकेंगे।

पोस्टल बैलेट से वोटिंग का काम मतदान की तिथि से दो दिन पूर्व खत्म हो जाएगा। जो दिव्यांग और वृद्ध बूथ पर जाकर वोट डालना चाहेंगे, उनके लिए ऑटो, व्हील चेयर और अटेंडेंट की व्यवस्था होगी।

ड्यूटी आर्डर जारी होते ही आटो जेनेरेट होगा पोस्टल बैलेटः

चुनाव कार्य में लगे सर्विस वोटर के लिए ड्यूटी ऑर्डर जारी होते ही पोस्टल बैलेट ऑटो जेनरेट हो जाएगा। इसके बाद वे उसका उपयोग कर सकेंगे।

अधिकारिक तौर पर पोस्टल बैलेट और सुरक्षाकर्मियों की संख्या का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन पिछले चुनावों के दौरान कुल पोस्टल वोटों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

इसे भी पढ़ें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से वोटिंग की तैयारियों की समीक्षा की

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं