13 जून के बाद झारखंड में दस्तक देगा मानसून, सामान्य से अधिक होगी बारिश

2 Min Read

रांची। झारखंड में 13 से 17 जून के बीच मानसून दस्तक देगा। इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से भी सूचना जारी कर दी गई है।

इसमें बताया गया है कि 7 जून से 13 जून के बीच मानसून झारखंड में दस्तक दे देगा। यह बंगाल की खाड़ी से अंडमान होते हुए झारखंड पहुंचेगा।

साथ ही इस बार सामान्य से अधिक बारिश की संभावना जताई गई है।

बता दें कि इस बार मौसम विभाग की ओर से सामान्य से अधिक बारिश की उम्मीद जताई गई है। विभाग की ओर से कहा गया है कि इस बार अच्छी बारिश होगी।

विभाग ने बताया कि पिछली बार अल-नीना सक्रिय था इसलिए कम बारिश हुई थी। लेकिन इस बार ला-नीना परिस्थितियां पैदा हो जाएंगी।

पिछले साल अल-नीनो के समय सामान्य से कम 94% बारिश हुई थी। 2020 से 2022 के दौरान ला-नीना ट्रिपल डिप के दौरान 109%, 99% व 106% बारिश हुई थी।

इस साल मानसून सामान्य तारीख से एक दिन पहले ही केरल दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 31 मई को मानसून केरल पहुंचेगा।

वैसे केरल में मानसून आने की सामान्य तारीख 1 जून है। मौसम विभाग ने बुधवार देर रात यह अनुमान जारी किया।

घोषित तारीख में 4 दिन कम या ज्यादा होने की गुंजाइश रखी गई है। यानी मानसून 28 मई से 3 जून के बीच कभी भी आ सकता है।

इसे भी पढ़ें

गिरफ्तार मंत्री आलमगीर आलम ने मंत्रिपद से दिया इस्तीफा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं