झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, भाजपा विधायकों ने तख्तियां लेकर सुरक्षा पर उठाये सवाल

2 Min Read

रांची : झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन विधानसभा में भाजपा के विधायकों ने सदन के बाहर तख्तियां लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए। वे माकपा नेता सुभाष मुंडा के हत्या का जांच सीबीआई से करने की मांग कर रहे।

उनकी नारेबाजी से विधानसभा गूंजने लगी। भाजपा विधायक अनंत ओझा, राज सिन्हा, अमर बाउरी, अपर्णा सेन गुप्ता तथा जेपी पटेल समेत अन्य विधायकों ने एक स्वर में सभी ने कहा कि झारखंड में सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है।

अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। वे नारे लगा रहे थे आदिवासियों की हत्यारी, बलात्कारी हेमंत सरकार गद्दी छोड़ो। इससे पहले जमशेदपुर पूर्वी विधायक  सरयू रॉय, अंबा प्रसाद, लंबोदर महतो, जेपी पटेल और डॉ रामेश्वर उरांव विधानसभा पहुंचे।गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगा।

सत्र के दौरान सदन में जहां एक तरफ विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के मूड में है। वहीं, सरकार भी विपक्ष के सवालों का जवाब देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस दौरान कुल पांच कार्यदिवस होंगे। सत्र के दौरान कई विधेयकों को सरकार सदन के पटल पर रखने वाली है। सरकार 1932, ओबीसी आरक्षण और मॉब लिंचिंग पर फिर से बिल पेश कर सकती है। सीएम हेमंत सोरेन के पास जो विभाग है, उनसे संबंधित सवालों का जवाब 7 मंत्री देंगे।

सत्र में बिना निर्वाचित हुए मंत्री बनीं बेबी देवी भी शामिल होंगी। सत्र के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए 600 जवानों के साथ-साथ 15 इंस्पेक्टर और 6 डीएसपी रैंक के अधिकारी तैनात किए गए हैं। विधानसभा के नजदीक कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है।

600 जवानों के साथ-साथ 15 इंस्पेक्टर और 6 डीएसपी रैंक के अधिकारी भी सुरक्षा की निगरानी करेंगे। सत्र के दौरान सुरक्षा में तैनात होने वाले सुरक्षाकर्मियों को कई तरह के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं