Monsoon session: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र आज से, पेश होगा अनुपूरक बजट

1 Min Read

Monsoon session:

रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार 22 अगस्त से शुरू हो रहा है। शुक्रवार को पहले दिन ही अनुपूरक बजट पेश होगा और इसके बाद शोक सभा होगी।

हंगामे के आसारः

सत्र के दौरान विधानसभा में हंगामे के आसार सकते हैं। सत्र के पहले कार्यदिवस के दौरान सरकार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 का अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा। वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर के द्वारा वर्तमान वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा। इस दौरान चर्चा में पक्ष विपक्ष के बीच हंगामे होने के आसार हैं।

गुरुजी के निधन के कारण स्थगित हो गया था सत्रः

बता दें कि 1 अगस्त को इस साल का मानसून सत्र शुरू किया गया था, लेकिन सत्र के दूसरे कार्यदिवस के दिन 4 अगस्त को दिशोम गुरु के निधन के कारण इसे अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब आज से दोबारा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। इसके कुल 4 कार्यदिवस होंगे।

इसे भी पढ़ें 

Monsoon session: 22 से 28 अगस्त तक चलेगा झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र, 4 कार्यदिवस होंगे


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं