Monsoon session: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित

2 Min Read

Monsoon session:

रांची। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद विधानसभा में चल रहे मॉनसून सत्र की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। सोमवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने अपने शोक संदेश में कहा कि आज का ये दिन हम सभी के लिए अत्यंत दुख और शोक का दिन है।

रवींद्र महतो ने आगे कहा कि झारखंड के महान नेता, मार्गदर्शक, झारखंड आंदोलन के पुरोधा, पूर्व सीएम, पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान राज्यसभा सांसद गुरुजी का सोमवार की सुबह स्वर्गवास हो गया। वे झारखंड के वंचित समाज को अंधकार से निकालकर हक-हकुक के प्रकाश से उज्जवल करने वाले शिबू सोरेन का नहीं रहना झारखंड ही नहीं संपूर्ण भारत की अपूरणीय क्षति है।

सदन में गूंजा शिबू सोरेन अमर रहे का नाराः

स्पीकर ने कहा कि राजनीतिक और सामाजिक जगत में अन्याय के खिलाफ प्रत्वाद के लिए वे जाने जाते थे। हम बहुत दुखित हैं कि बाबा नहीं रहे। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। इस दौरान सदन शिबू सोरेन अमर रहे के नारे से गूंज उठा।

इसे भी पढ़ें 

Dishom Guru: जिंदगी की जंग को भी योद्धा की तरह लड़े ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन, महाजनी प्रथा से झारखंड अलग राज्य आंदोलन तक किया संघर्ष

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं