Weather in Jharkhand: झारखंड में मानसून फिर से सक्रिय, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

2 Min Read

Weather in Jharkhand:

रांची। बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के कारण झारखंड में मानसून फिर से सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना जताई है, जिसके चलते येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

येलो अलर्ट के तहत भारी बारिश और वज्रपात

मौसम विभाग ने आज रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर और दुमका जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट लागू किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में बहुत भारी बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना है, जिसके लिए इन क्षेत्रों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रांची, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, हजारीबाग, गिरिडीह, कोडरमा, साहेबगंज, पाकुड़ और गोड्डा में भी वज्रपात के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है, जहां येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Weather in Jharkhand:

रांची और आसपास के जिलों में भारी वर्षा का अनुमान

28 जुलाई तक रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी से बहुत भारी वर्षा, तेज हवाएं, और वज्रपात की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है और वज्रपात से बचने के लिए विशेष सावधानी बरतने की चेतावनी दी है।

इसे भी पढ़ें

Heavy rain alert: झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं