Monsoon in jharkhand: झारखंड में मानसून ने तोड़ा रिकॉर्ड, अभी 27 जून तक भारी बारिश का अलर्ट [Monsoon breaks record in Jharkhand, heavy rain alert till June 27]

2 Min Read

Monsoon in jharkhand:

रांची। झारखंड में मानसून ने दस्तक दी और देखते ही देखते पूरे राज्य में हालात बिगड़ गये। सात दिनों के भीतर राज्य में औसतन 248 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि रांची में यह आंकड़ा 459 मिमी तक पहुंच गया। यह सामान्य जून की बारिश से करीब चार गुना ज्यादा है।

Monsoon in jharkhand: 29 जून तक लगातार बारिश की संभावनाः

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 29 जून तक झारखंड में लगातार बारिश की संभावना जताई है। 24 से 27 जून तक रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

Monsoon in jharkhand: रांची में बारिश का कहरः

बारिश ने राजधानी रांची में कहर बरपा दिया। सोमवार को दोपहर से शाम तक हुई मूसलधार बारिश के कारण शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं। हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। मोरहाबादी में एक दीवार गिरने से बबलू उरांव की जान चली गई, जबकि सोनाहातू में वज्रपात से दो महिलाओं की मौत हो गई। गढ़वा और जमशेदपुर में भी वज्रपात के कारण जानें गईं।

Monsoon in jharkhand: रिहायशी इलाकों में पानी भराः

अस्पतालों और रिहायशी इलाकों में पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अलबर्ट एक्का चौक पर नागरिकों ने जलजमाव को लेकर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सतर्क रहने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें

Monsoon in Delhi: दिल्ली में मानसून की दस्तक, राजस्थान-MP में बारिश का रेड अलर्ट; ओडिशा में 50 हजार लोग बाढ़ प्रभावित

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं