झारखंड में मानसून की दस्तक, जमकर बरसे बदरा [Monsoon reaches Jharkhand, Badra rains heavily]

1 Min Read

रांची समेत कई जिलों में हुई बारिश

रांची। झारखंड के लोगों को भीषण गर्मी और हीट वेव से बड़ी राहत मिली है। दक्षिण पश्चिम मानसून झारखंड में दस्तक दे चुका है।

राज्य के कई हिस्सों में बुधवार शाम से वर्षा हो रही है। वहीं, रांची में शुक्रवार को दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई।

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में चतरा, गिरिडीह, गुमला, हजारीबाग खूंटी, लोहरदगा, पलामू और सिमडेगा जिले के कुछ भागों में जोरदार बारिश की संभावना जतायी है।

इसे लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन जिलों के कई हिस्सों में वज्रपात के साथ तेज हवा की संभावना जताई गई है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड पहुंचा मानसून, भीषण गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं