झारखंड में मानसून एक्टिव,पूरे राज्य में बारिश [Monsoon active in Jharkhand, rain in the entire state]

1 Min Read

25 जुलाई तक यलो अलर्ट; अब भी सामान्य से 51% कम बारिश

रांची। झारखंड में मानसून एक्टिव है। 26 जुलाई तक पूरे राज्य में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से 26 जुलाई तक पूरे राज्य में बारिश होने का पूर्वानुमान है। विभाग ने 25 जुलाई तक के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

आज मौसम विभाग ने राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भाग में बारिश की संभावना जाहिर की है। कई हिस्सों में बादल छाए रहेंगे, हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

राज्य में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है।

राज्य के जिन इलाकों में बारिश की संभावना ज्यादा है, उनमें गुमला, खूंटी , सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम शामिल है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में मानसून हुआ कमजोर, बढ़ गई गर्मी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं