Rain Alert in Jharkhand: झारखंड में मानसून फिर सक्रिय, भारी बारिश का येलो अलर्ट

2 Min Read

Rain Alert in Jharkhand:

रांची। झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग ने झारखंड में अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। विभाग ने कोल्हान और संताल परगना क्षेत्र के जिलों के लिए 7 और 9 अगस्त को येलो अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में भारी बारिश :

मौसम विभाग के अनुसार, बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में बने ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवात (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के प्रभाव से झारखंड में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, बोकारो और धनबाद जिलों में 7 अगस्त से भारी बारिश की आशंका है। इन इलाकों में तेज हवाओं और वज्रपात का भी खतरा बना हुआ है। राजधानी में भी एक से दो बार बारिश होने की संभावना जताई गई है, हालांकि भारी बारिश की चेतावनी फिलहाल जारी नहीं की गई है।

बीते 24 घंटे में कहां-कितनी बारिश :

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कई स्थानों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई।
जमशेदपुर : 41.6 मिमी
गोड्डा : 37 मिमी
दुमका : 25.2 मिमी
धनबाद : 19.4 मिमी

राज्य में 810.1 मिमी बारिश हो चुकीः

1 जून से 5 अगस्त तक राज्य में 810.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य (559.8 मिमी) से 45% अधिक है। वहीं रांची में इस अवधि में 1010.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 74% ज्यादा है।

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Heavy Rain: झारखंड में 2 जुलाई तक तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया 4 जिलों में येलो अलर्ट 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं