घर में पैसा आता है लेकिन टिकता नहीं, तो इन ज्योतिषीय उपायों मिल सकती है मदद [Money comes into the house but does not stay, so these astrological remedies can help]

2 Min Read

रांची। आपके घर में धन की प्रवाह तो होता है, लेकिन टिकता नहीं, जल्द ही खर्च हो जाता है। आप कितनी भी मेहनत करें, परंतु यदि भविष्य के लिए धन को इकट्ठा नहीं कर पा रहे हैं, तो मानसिक तनाव आप में उत्पन्न हो सकता है।

ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनसे आप घर में पैसे बचाने में सफल हो सकते हैं। ज्योतिषीय उपाय से आपको इस समस्या का हल मिल सकता है। चलिए अब हम जानते हैं पैसे बचाने के कुछ ज्योतिषीय उपाय

घर में रहेगी सुख-शांतिः

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर पूर्णिमा के दिन सुबह सबसे पहले पीपल को जल दें और लक्ष्मी मंत्र की एक माला का जप करें। इस तरीके से सभी आर्थिक समस्याएं धीरे-धीरे दूर होंगी और आपको सुख-शांति की प्राप्ति होगी।

घर में पैसा टिकने लगेगाः

जहां आप आटे को संग्रहित करते हैं, वहां पर 5 तुलसी के पत्ते और 2 केसर के दाने रखें। ध्यान रखें कि इस काम को शनिवार के दिन ही करें और आटे में चना भी मिलाएं। इस तरीके से आपकी आर्थिक समस्याएं दूर होंगी और घर में पैसा बना रहेगा।

होगी आपकी मनोकामना पूरीः

यदि आप किसी महीने की शुक्ल पक्ष की पड़वा से एक कागज का रुपया लें और उसके ऊपर एक लाल धागा बांधें और फिर उस नोट को राधा-कृष्ण की मूर्ति या तस्वीर के पीछे छिपा दें।

इसके बाद आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए भगवान से प्रार्थना करें। आपको इसी प्रकार के नोट को लगातार 41 दिनों तक रखना होगा और मनोकामना करनी होगी।

यदि आप यह क्रिया करते हैं, तो भगवान आपकी मनोकामनाओं को पूरा करेंगे और इसके साथ ही आपके घर में आर्थिक वृद्धि भी होगी।

इसे भी पढ़ें

कमजोर बृहस्पति ऐसे करें मजबूत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं