बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, कल से चलेगी आंधी, इन जिलों में असर [Moisture coming from the Bay of Bengal, storm will blow from tomorrow, effect in these districts]

1 Min Read

रांची। बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। झारखंड में 19 मार्च को बारिश होने के साथ आंधी चलेगी। वज्रपात होने की भी आशंका है। इसके मद्देनजर अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम बदलने से गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीआद है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने मंगलवार को दी। मौसम केंद्र के अनुसार अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हो सकती है।

इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। केंद्र के अनुसार 19 मार्च को राज्ये के उत्त र-पश्चिम भागों में कहीं-कहीं पर हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिले में देखने को मिलेगा।

इसे भी पढ़ें

झारखंड के इन क्षेत्रों में होगी बारिश, बंगाल की खाड़ी में बने लो डिप्रेशन का असर 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं