झारखंड में खत्म हुई आदर्श आचार संहिता, अब सामान्य रूप से चलेंगे कामकाज [Model code of conduct ended in Jharkhand, now work will run normally]

2 Min Read

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाने के बाद 15 अक्टूबर निर्वचान आयोग द्वारा लगायी गयी आदर्श आचार संहिता समाप्त कर दी गयी है। भारत निर्वाचन आयोग ने सफलतापूर्व चुनाव संपन्न होने के बाद यह जानकारी दे दी है। बता दें कि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी दी गयी थी।

15 अक्टूबर को हुई थी चुनाव की घोषणाः

झारखंड विधानसभा के लिए 15 अक्टूबर को आम चुनाव की घोषणा की गई. महाराष्ट्र विधानसभा के लिए भी आम चुनाव कराने की घोषणा भी इसी तारीख को की गई। चुनाव की आदर्श आचार संहिता खत्म होने के बाद अब राज्य का पप्रशासनिक तंत्र सामान्य रूप से काम करने लगेगा। बता दें कि महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के अलावा 12 राज्यों में विधानसभा और लोकसभा के उप चुनाव भी हुए।

28 नवंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोहः

उल्लेखनीय है कि झारखंड की 81 विधानसभा सीट पर 23 नवंबर को रिजल्ट घोषित कर दिया गया। राज्य में झामुमो के नेतृत्व में इंडी गठबंधन ने भारी बहुमत के साथ चुनाव जीता है। झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में मतदान कराए गए थे। 28 नवंबर को हेमंत सोरेन नई सरकार की शपथ लेंगे।

इसे भी पढ़ें

कल शाम 5 बजे थम जायेगा झारखंड विधानसभा चुनाव का दूसरा चरण का प्रचार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं