रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से हो रही ईडी की पूछताछ के बीच बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता रांची में जमा हुए हैं। ये सभी अभी कांके रोड के चांदनी चौक से मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़े हैं।
इसे देखते हुए पुलिस अलर्ट मोड में है। बता दें कि मुख्यमंत्री आवास और राजभवन के आसपास धारा 144 लागू है और यहां किसी तरह के जुलूस, धरना और प्रगर्शन पर प्रतिबंध है। यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।
सीएम से ईडी की पूछताछ के खिलाफ विभिन्न जिलों से झामुमो कार्यकर्ता रांची पहुंचे हैं। ये सभी ईडी और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके हाथ में झामुमो के झंडे और पोस्टर बैनर हैं।
इसे भी पढ़ें
हर स्थिति से निपटने के लिए हेमंत सोरेन का प्लान B और C तैयार








