गैंगस्टर अमन साहू के खास गुर्गे के पास से जेल में मोबाइल बरामद [Mobile phone recovered from gangster Aman Sahu’s special henchman in jail]

1 Min Read

सिमडेगा। झारखंड एटीएस की टीम ने सिमडेगा जेल में छापेमारी की है। इस दौरान गैंगस्टर अमन साहू का खास गुर्गा आकाश राय जेल में मोबाइल इस्तेमाल कर रहा था।

एटीएस की टीम ने जेल में छापेमारी कर आकाश राय के मोबाइल और सिम को जब्त कर लिया है।

जेल से ही दे रहा था आपराधिक घटनाओं को अंजाम

आकाश राय सिमडेगा जेल में बैठकर ही आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। सूचना मिलने पर झारखंड एटीएस की टीम ने सिमडेगा जेल में छापेमारी की।

एटीएस की जेल में आने की खबर पाकर आकाश राय ने अपना मोबाइल सिम कार्ड निकाल कर छुपा दिया था, लेकिन एटीएस ने जेल से मोबाइल खोज निकाला।

अब उससे पूछताछ की जा रही है कि उसके पास मोबाइल कहां से आया और इस मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

अब गैंगस्टर अमन साहू को इस जेल में किया गया शिफ्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं