हॉर्स ट्रेडिंग से जुड़ा है मामला
रांची। जामा से झारखंड मुक्ति मोर्चा की विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन का पासपोर्ट सीबीआइ कोर्ट में जमा हो गया है। सीता सोरेन ने शुक्रवार को रांची स्थिति सीबीआई कोर्ट में अपना पासपोर्ट खुद जमा कर दिया है।
मामला 2012 में राज्यसभा चुनाव के दौरान हॉर्स ट्रेडिंग से जुड़ा है। जामा विधायक पर आरोप है कि उन्होंने पैसे लेकर एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया है। सीबीआई ने सीता सोरेन के खिलाफ एक चार्जशीट भी दाखिल की है। इस चार्जशीट में हॉर्स ट्रेडिंग मामले में 50 लाख रुपये लेकर प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने का आरोप लगाया है।
चार्जशीट में बैंक अकाउंट के जरिये पैसे लेने की भी बात कही गयी है। बताते चलें कि सीता सोरेन पर 2012 राज्यसभा चुनाव में पैसे लेकर एक प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने के आरोप में आपराधिक मामला भी चल रहा है। 2012 में यह मामला काफी चर्चित रहा था।
इसे भी पढ़ें







