MLA Saryu Rai:
रांची। झारखंड के पूर्व मंत्री और जमशेदपुर के विधायक सरयू राय के विरुद्ध रांची MP/MLA के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट ने आरोप गठित कर दिया है। उनके विरुद्ध स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग से संचिका के अंदरूनी पन्नों की चोरी करने के आरोप गठित हुआ है। इस मामले में सुनवाई 12 अगस्त से शुरू होगी।
मई 2022 में हुआ था केसः
दरअसल विधायक सरयू राय के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव विजय वर्मा ने 2 मई 2022 को डोरंडा थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 105/22) दर्ज कराई थी। मामले के केस आईओ (अनुसंधान पदाधिकारी) ने आरोपों को सही पाते हुए 22 अगस्त को चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद अब कोर्ट ने आरोप गठित कर दिया है।
Charge sheet against MLA Saryu Rai
इसे भी पढ़ें
ED: ईडी के छापे के बाद सरयू राय रेस, कहा-कोरोना के समय आयुष्मान के नाम पर करोड़ों का घोटाला







