Anurag Gupta:
रांची। झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया है। रिटायरमेंट के बाद एक्सटेंशन पर कार्यरत अनुराग गुप्ता के इस्तीफे के बाद अब नए डीजीपी के लिए 1992 बैच के आईपीएस प्रशांत सिंह और 1993 बैच के एम.एस. भाटिया के नामों पर चर्चा तेज हो गई है।
इस्तीफे के बाद:
इस्तीफे के बाद इस पूरे घटनाक्रम ने राजनीतिक रंग ले लिया है। बीजेपी ने इसे सही फैसला बताया है और रांची के विधायक सीपी सिंह ने कहा, “इतनी फजीहत के बाद इस्तीफा देना देर से सही, लेकिन उचित कदम है। आशा करता हूं कि उन्हें जेल न जाना पड़े।” उन्होंने आरोप लगाया कि डीजीपी के पद पर रहते हुए बड़े घोटालों से लेकर अवैध कमाई तक सबकुछ होता है, और कहीं न कहीं कोई डील गड़बड़ हुई होगी।
बीजेपी पहले से ही अनुराग गुप्ता के एक्सटेंशन का विरोध कर रही थी। पार्टी नेताओं ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया था कि केंद्रीय गृह मंत्रालय की अनुमति न मिलने के बावजूद गुप्ता को डीजीपी बनाकर रखा गया। बाबूलाल मरांडी ने इस मामले को लेकर झारखंड हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई लड़ी थी।
अनुराग गुप्ता का कार्यकाल लगातार विवादों में घिरा रहा:
1990 बैच के आईपीएस अधिकारी गुप्ता को विधानसभा चुनाव के दौरान प्रभारी डीजीपी बनाया गया था, लेकिन चुनाव आयोग के निर्देश पर उन्हें हटाया गया था। बाद में चुनाव समाप्त होने के बाद उन्हें फिर डीजीपी पद पर बहाल किया गया। अब उनके इस्तीफे के साथ झारखंड पुलिस नेतृत्व में एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।
इसे भी पढ़ें
DGP Anurag Gupta: झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने दिया इस्तीफा, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार








