विधायक सीपी सिंह को आधी रात आया डर्टी कॅाल

3 Min Read

सुबह थाने में दर्ज कराई एफआईआर

रांची। झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कथित अश्लील वीडियो का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि भाजपा विधायक सीपी सिंह को भी एक डर्टी कॅाल आ गयी। विधायक ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा दी है।

उन्होंने बताया कि मुझे भी अश्लील वीडियो कॉल आया हैं। सीपी सिंह ने अज्ञात महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उन्हें रात में एक महिला अश्लील वीडियो कॉल कर रही थी। इस वजह से तीन बजे तक जागते रहे। सुबह इस मामले की शिकायत लालपुर थाने में दर्ज कराई है। एसपी को एक चिट्ठी भी उन्होंने लिखी है।

मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को‌ रात के 1:15 बजे वे सोने की तैयारी में थे। इसी दौरान नंबर (+917408335243) से वाट्सएप पर फोन आया। फोन रिसीव किया तो कोई महिलाअश्लील बातें करने लगी।

फोन काटने लगे, तो दिखा कि महिला आपत्तिजनक स्थिति में है। फोन काटने में दिक्कत होने लगी तो मोबाईल ऑफ कर दिया। थोड़ी देर बाद ऑन किया उसे म्यूट करके सो गये।

डर्टी गर्ल के नाम से सेव किया नंबर

उन्होंने कहा, मुझे कई तरह के लोगों के फोन आते हैं। एक बार एक पागल ने मुझे फोन पर बहुत तंग किया था। मेरी शिकायत के बाद उसे गुजरात से गिरफ्तार किया गया था।

इसी तरह एक बार माओवादी ने मुझे कॉल किया था। मेरा फोन नंबर सार्वजनिक है कोई भी कॉल करता है, लेकिन इस तरह के नंबर को मैं सेव कर लेता हूं, ताकि गलती से दोबारा फोन ना उठे। इस लड़की का नंबर भी मैंने डर्टी गर्ल के नाम से सेव रखा है।

सबका फोन उठाता हूं

विधायक ने कहा,मेरी आदत है कि मैं हर किसी का फोन उठाता हूं अगर नहीं उठा पाया तो कॉल वापस करता हूं। मैं 24 घंटे फोन ऑन रखता हूं। कब किसी को कहां जरूरत पड़े।

मैं रात के 12 बजे एक बजे भी घर से निकलकर आपात स्थिति में पहुंचा हूं। सिंह कहा कि इस घटना का जांच कर कठोर कार्रवाई की जाये।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं