चान्हो में मंईयां सम्मान योजना में वसूली से विधायक नाराज, FIR का आदेश [MLA angry over recovery in Mainiyan Samman Yojana in Chanho, FIR ordered]

1 Min Read

चान्हो। चान्हों प्रखंड के पतरातू पंचायत में मंईयां सम्मान योजना के आवेदकों से अवैध वसूली की जा रही है।

आवेदकों से फार्म भरने और ऑनलाइन करने के नाम से प्रति लाभूक 50-50 रुपये वसूले जा रहे हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि पतरातू पंचायत के v.l.e सचिन कुमार द्वारा ये राशि ली जा रही है। मामले की जानकारी ग्रामीणों ने जब विधायक शिल्पी नेहा तिर्की को दी, तब वह तुरंत मौके पर पहुंची और सचिन कुमार को जमकर फटकार लगाई।

साथ ही उन्होंने क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार को फोन कर सचिन कुमार पर तुरंत प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया।

इसे भी पढ़ें

नगड़ी में मंईयां सम्मान योजना का निबंधन शुरू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं