विधायक अंबा प्रसाद के साथ रामनवमी के दौरान दुर्व्यवहार

3 Min Read

हजारीबाग। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद के साथ रामनवमी के दौरान दुर्व्यवहार किया गया है।

अंबा प्रसाद नयानगर बरकाकाना के दुर्गा मंडप के पास रामनवमी समारोह में पहुंचीं थीं। इस दौरान जब वह लोगों को संबोधित कर रही थीं, तो उनसे माइक छीनने की कोशिश की गई।

इसके बाद हालात बिगड़ गए और मंच पर ही झड़प हो गई। इसमें विधायक के अंगरक्षक और दो अन्य लोग घायल हो गये। इसके बाद थाना प्रभारी ने विधायक को वहां से निकाला।

इस घटना के बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ बरकाकाना ओपी पहुंची और मामला दर्ज कराया।

थाने के अंदर भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट की स्थिति बनी रही। किसी तरह दोनों पक्षों को समझाया गया और बवाल रोका गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पतरातू एसडीपीओ, पतरातू सर्किल इंस्पेक्टर, भदानीनगर थाना सहित बरकाकाना ओपी में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया।

विधायक अंबा प्रसाद करीब दो घंटे तक कार्यकर्ताओं के साथ थाने में बैठी रहीं। उन्होंने घटना में घायल अंगरक्षक और अन्य लोगों के आवेदन पर मामला दर्ज कराया और खुद ही घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गयीं।

अंबा प्रसाद ने बताया कि वह क्षेत्र के विभिन्न रामनवमी अखाड़ा समितियों का दौरा कर रहीं थीं।

इसी दौरान वह बरकाकाना ओपी क्षेत्र के नयानगर, बरकाकाना के दुर्गा मंडप के पास रामनवमी समारोह में पहुंचीं, जहां कई अखाड़ा समितियों के जुलूस पहुंचे थे।

इस दौरान वह मंच संचालन कर रहे लोगों से मिलीं और कहा कि उन्हें कई अन्य कार्यक्रमों में भाग लेना है।

अंबा प्रसाद ने बताया कि आयोजन समिति में अधिकतर आजसू के लोग थे, वहां पूरी तरह गुंडागर्दी का माहौल था, वे कह रहे थे कि आज विधायक को बोलने नहीं देंगे।

उनका अपमान करेंगे। उन्होंने बताया कि करीब एक घंटे बाद जब कार्यकर्ताओं ने मुझे बोलने के लिए माइक दिया तो वे माइक छीनने लगे और मेरे अंगरक्षक कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट भी की।

विधायक ने कहा कि यह सम्मान की बात है, कोई समझौता नहीं होगा।

इसे भी पढ़े

झारखंड में 4 लोकसभा सीट के लिए अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया शुरू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं