नगड़ी में नाबालिग आदिवासी छात्रा से रेप; आरोपी गिरफ्तार [Minor tribal girl raped in Nagari; accused arrested]

2 Min Read

नगड़ी। नगड़ी थाना क्षेत्र में नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर जा रही थी।

इसी दौरान आरोपी सज्जाद अंसारी ने उसके मुंह में कपड़ा बांध कर अपने घर में खींच कर ले गया। इसके बाद उसके साथ रेप किया।

साथ ही आरोपी ने पीड़िता को धमकी दी कि अगर उसने घटना की जानकारी किसी को दी, तो वह उसे और उसके परिवार को जान से मार डालेगा। डर के मारे पीड़िता ने अपने परिवार को घटना की जानकारी नहीं दी।

बाद में बिगड़ी तबीयत

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने घर से कुछ दूर ही अपने रिश्तेदार के घर पैदल जा रही थी। इसी समय आरोपी सज्जाद अंसारी ने इस घटना को अंजाम दिया।

डर के कारण पीड़िता ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। लेकिन बाद में उसकी तबीयत खराब हो गयी। मां के पूछने के बाद पीड़िता ने सारी बात बताई।

इसके बाद परिवार ने नगड़ी थाने में केस दर्ज कराया। केस दर्ज होने के बाद पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए रांची भेज दिया गया।

पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज

नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय ने टीम गठित कर आरोपी को देर रात पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें

नगड़ी CO के नोटिस के विरोध में एक दिवसीय धरना

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं