मंत्री योगेंद्र महतो ने उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक में उठाए अहम मुद्दे [Minister Yogendra Mahato raised important issues in the review meeting of the excise department]

1 Min Read

नकली शराब और ओवरचार्जिंग पर कड़ी नजर रखने का निर्देश

रांची। झारखंड के उत्पाद एवं मद्य निषेध मंत्री योगेंद्र महतो ने बुधवार को उत्पाद विभाग की समीक्षा बैठक की। बैठक में राज्य के सभी उत्पाद आयुक्त शामिल हुए और विभागीय कार्यों की प्रगति पर चर्चा की।

क्या कहा योगेंद्र मंत्री महतो ने

बैठक के बाद सूत्रों ने बताया कि योगेंद्र मंत्री महतो ने अधिकारियों से राजस्व लक्ष्य की जानकारी ली और इसे प्राप्त करने के लिए ठोस प्रयास करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी स्थिति में शराब विक्रेता खरीददरों से अधिक राशि वसूलने की अनुमति न दें।

हाल के दिनों में शराब दुकानदारों द्वारा प्रिंट रेट से अधिक कीमत वसूलने के कई मामले सामने आए थे। जिनकी मीडिया में भी रिपोर्टिंग की गई थी। मंत्री महतो ने अधिकारियों से यह भी कहा कि राज्य में नकली शराब की बिक्री पर कड़ी नजर रखी जाए, क्योंकि यह न केवल राजस्व में कमी का कारण बनता है, बल्कि लोगों की जान के लिए भी खतरा पैदा करता है।

इसे भी पढ़ें

रांची में उत्पाद विभाग ने बरामद की 120 पेटी शराब

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं