Minister Ramdas Soren: मंत्री रामदास सोरेन को ब्रेन हेम्रेज, दिल्ली ले जाये, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने दी ये जानकारी

3 Min Read

Minister Ramdas Soren:

रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को ब्रेन हेम्रेज हुआ है। उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली ले जाया गया है।

बाथरूम में गिरे थेः

जानकारी के मुताबिक, अपने आवास के बाथरूम में गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई, जिससे ब्रेन हेम्रेज और खून का थक्का (Blood Clot) बन गया। प्रारंभिक उपचार के लिए उन्हें जमशेदपुर के टीएमएच में भर्ती किया गया, जहां हालत गंभीर बताई गई। इसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाने का फैसला किया गया।

Minister Ramdas Soren:

मंत्री इरफान बोले-स्थिति गंभीरः

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बताया कि डॉक्टरों ने जाँच के बाद उनके मस्तिष्क में रक्तस्राव की पुष्टि की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत दिल्ली के अपोलो अस्पताल एयरलिफ्ट किया गया।

अर्जुन मुंडा ने जल्द स्वस्थ होने की जताई उम्मीदः

इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अर्जुन मुंडा स्वयं जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। उन्होंने मीडिया को बताया कि “रामदास सोरेन को ब्रेन हेमरेज हुआ है, जो मस्तिष्क में अचानक दबाव बढ़ने के कारण हुआ। उनकी स्थिति बेहद नाजुक है, लेकिन मुझे उम्मीद है कि वे जल्द स्वस्थ होंगे।”

इरफान बोले स्थिति पर है नजरः

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी कहा, “मैं लगातार उनके परिवार से संपर्क में हूं और स्थिति पर नज़र रख रहा हूं। जैसे ही वे दिल्ली पहुंचेंगे, तुरंत इलाज शुरू किया जाएगा।”

पूरा झारखंड चिंतितः

रामदास सोरेन की तबीयत खराब होने की खबर से पूरे झारखंड में चिंता की लहर है।
उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना प्रदेश के विभिन्न नेताओं और जनता की ओर से की जा रही है।

कुणाल षाड़ंगी ने कही ये बातः

झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रामदास सोरेन के साथ ही दिल्ली गये हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा-हमलोग दिल्ली पहुंच गये हैं। अपोलो अस्पताल जा रहे हैं। कृपया कोई भ्रामक सूचना बिना तथ्यों के न फैलायें।

इसे भी पढ़ें

Ramdas Soren: झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन फिसल कर गिरे, स्थिति गंभीर, दिल्ली किया जा रहा एयरलिफ्ट


Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं