पिस्का के आदित्य प्रकाश जालान कॉलेज में बी.एड. प्रशिक्षुओं के अभिभावकों के साथ संगोष्ठी आयोजित [B.Ed in Aditya Prakash Jalan College, Piska. Seminar organized with parents of trainees]

1 Min Read

पिस्का नगडी। प्रखंड के कुदलूम स्थित आदित्य प्रकाश जालान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, राँची के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आई.क्यू.ए.सी.) के तत्वावधान में शनिवार को बी.एड. सत्र 2023-25 प्रथम वर्ष के प्रशिक्षुओं के अभिभावकों के साथ शिक्षकों की सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संगोष्ठी संपन्न हुई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य डॉ. रामकेश पाण्डेय के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना वागीश दुबे द्वारा देते हुए कहा गया कि अभिभावक शिक्षकों का एक-दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य स्थापित करके प्रशिक्षुओं का उत्तरोत्तर विकास किया जा सकता है।

अध्यक्षता करते हुए डॉ. रामकेश पाण्डेय ने बताया कि सृजन के लिए धैर्य, लगन और परिश्रम की जरूरत होती है, रातों-रात चमत्कार नहीं हो सकता है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हरीश पाण्डेय ने किया।

आगंतुक अभिभावकों ने महाविद्यालय के हितों के लिए अपने महत्वपूर्ण सुझाव लिखित रूप में दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय परिवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें

कृषि शिक्षा व शोध का प्रमुख केंद्र बनेगी रांची 

Share This Article
Exit mobile version