जलमग्न मोहल्लों का जायजा लेने पहुंचे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ [Minister of State for Defense Sanjay Seth arrived to take stock of the submerged localities]

3 Min Read

अधिकारियों से बोले-जल निकासी का समुचित प्रबंध करें

रांची। 24 घंटे की बारिश में पूरी रांची जलमग्न हो गई। रांची शहर में हर तरफ पानी ही पानी है।

इस बारिश और पानी के बीच आज शनिवार को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद संजय सेठ ने रांची के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया।

उन्होंने कहा कि हर तरफ की स्थिति बहुत भयावह है। केंद्रीय मंत्री ने मोहल्लों के लोगों से बातचीत भी की।

उन्होंने कहा कि दु:खद आश्चर्य इस बात का है कि राहत देने के लिए सरकार-प्रशासन के पास कोई तैयारी नहीं है।

रांची के सैंकड़ों परिवार अपने-अपने घरों में कैद हैं। इस दौरान बांधगाड़ी की स्थिति बहुत भयावह दिखी।

अपार्टमेंट और सोसाइटी में रहने वाले सैकड़ों परिवार घरों में बंधक बने हुए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा कि जल्द पानी निकासी की व्यवस्था करें।

बिजली-पानी के लिए त्राहिमाम

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दो दिन से कई मोहल्लों में बिजली-पानी नहीं है। सब त्राहि त्राहि कर रहे हैं।

अधिकारियों को दिया ये निर्देश

मौके पर से ही मंत्री ने रांची के उपायुक्त और नगर निगम के आयुक्त से बात कर अविलंब राहत पहुंचाने का निर्देश दिया।

अधिकारियों से मंत्री ने स्पष्ट कहा कि प्राथमिकता के आधार पर शहर में जल निकासी की समुचित व्यवस्था करें।

उससे पहले बच्चों व महिलाओं के खाने की व्यवस्था करें। इनके लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें।

रांची की ऐसी भयावह स्थिति आज से पहले देखने को नहीं मिली थी। प्रशासन सजगता से कार्य करे।

रांची से टूटा संपर्क

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने भीषण बारिश के कारण रातू क्षेत्र में एनएच-75 के मुरगू पुल के बहे डायवर्सन का भी निरीक्षण किया।

इसके बहने से पलामू, यूपी सहित बड़े क्षेत्र का संपर्क रांची से टूट गया है। आज सुबह उक्त स्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों से बात की। मंत्री ने एनएचएआई के अधिकारियों को तलब किया।

उन्होंने कहा कि 24 ह्यूम के पाइप की बनावट इतनी कमजोर रही कि यह पूरा बह गया। 25 फीट से अधिक गड्ढे हो गए हैं। पानी का बहाव बहुत तेज है। मंत्री ने अधिकारियों को 24 घंटे के अंदर इसे ठीक करते हुए, चालू करने का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें

बड़ा तालाब का जायजा लेने पहुंचे संजय सेठ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं